कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरिक्षण शनिवार को नोडल संचारी रोग उ.प्र. ( ज्वाइन डायरेक्टर गोरखपुर) डॉ. एस. के. गुप्ता द्वारा किया गया l
निरिक्षण के दौरान डायरेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालय सभी वार्ड,मरीजों के भरती होने का संसाधन,डॉक्टरों के चेम्बर, साफ -सफाई तथा एमरजेंसी वार्ड में एमरजेंसी इंजेकशन, दवा,ऑक्सीजन इत्यादि की जाँच किया तथा समस्त ओपीडी कक्ष में डॉक्टरों की व्यवस्था देखी एवं पैथालॉजी कक्ष व्यवस्था जाँच की l इसी दौरान डायरेक्टर ने आरबीएसके कक्ष संख्या -4की निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान कक्ष में डॉ.संजय सिंह द्वारा प्राइमरी विद्यालय मंगलपुर से आये छात्र अनुज का इलाज कर रहे थे, जिस के इलाज के बारे में जानकारी लीं और उस युवक को दाँत विभाग में भेजा गया l इसके पश्चात उपस्थित एनम से पूछ -ताछ कर जानकारी लिया l
इस दौरान अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी,डॉ. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. निधिप्रदा मल्ल,राकेश पाण्डेय, विमलेश दूबे,प्रकाश,विनोद, आकाश, राजन,वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली,संध्या देवी सहित डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…