News Addaa WhatsApp Group

कसया: आशा कार्यकत्रीयों का दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना जारी रहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2021  |  6:16 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आशा कार्यकत्रीयों का दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना जारी रहा
  • आशा कार्यकत्री व आशा संगिनी ने अपनी मांगो का पाँच सूत्रीय ज्ञापन अधिक्षिका डॉ. नीलकमल को सौपा l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की आशा कार्यकत्री व आशा संगिनी ने आशा शर्मा के नेतृत्व में एक 5 सूत्रीय ज्ञापन अधिक्षिका डॉक्टर नीलकमल को दिया और आगे भी अपनी लड़ाई जारी करने की बात कही।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

दूसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए आशा शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 1 महीने तक अपने पांच सूत्रीय मांगों जिसमें आशाओं को नियमित मानदेय वेतन भुगतान ,आशा संगिनी का विजिट बढ़ाए जाने व सभी आशाओं व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, एनम का प्रशिक्षण देकर प्रमो ट किए जाने तथा आशाओं का वेतन ₹18000 व आशा संगिनी का वेतन 24000 तक किए जाने की मांग की। आगे उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हम सभी आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी होने वाले सभी अभियान का बहिष्कार करेंगे ।यदि सरकार ने हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मान लिया तो हम धरना प्रदर्शन स्थगित कर देंगे ।फिलहाल हम सभी इस समय अपने कार्य बहिष्कार पर रहते हुए धरना प्रदर्शन कर रही है।

इस अवसर पर आशा संगिनी रीमा पाठक ,आशा शर्मा, सुमित्रा देवी, उषा शर्मा, सरोज पाठक, निर्मला सिंह, इंद्रावती सिंह व आशा कार्यकत्री गण विनीता पांडे, छाया, अलका त्रिपाठी ,शर्मिला, निर्मला, उर्मिला शर्मा, सरोज मद्धेशिया, रिंकू देवी ,माया शुक्ला, सीमा देवी, संध्या ,सुनैना, चंपा ,गीता देवी, संगीता, सुभावती ,सरिता, अंकिता, सत्या पांडे ,विमला देवी, आशा, अनीता, रेनू, लता रा व मीना देवी आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking