कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बौद्ध स्थालीय महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय बोद्ध सम्मेलन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को वैश्विक शांति और सौहार्द्र स्थापित करने में बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी आयोजित को संबोधित करते हुए भदंत धम्मानंद विवेचन नई दिल्ली ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए उपदेश आज ही उतने ही प्रासंगिक है,जितना हजारों वर्ष पूर्व थे। सभी पंथ व धर्म के अनुयायियों द्वारा यदि उनके उपदेशों का अनुसरण किया जाए,तो वैश्विक शांति स्थापित करने में मददगार होगी।कहा कि बौद्ध धर्म करुणा, शांति व मैत्री का संदेश देता है।आज इसकी महती आवश्यकता है।
हिमालय बौद्ध संस्कृति संघ ने ई दिल्ली के लामा छोसफेल जोतपा ,भदंत डाक्टर के.सिरीसुमेध तेरो, सारनाथ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।भोजनावकाश के बाद विश्व शांति में बौद्ध धर्म व भारत का योग विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ।इसके पूर्व भिक्षुसंघ द्वारा त्रिरत्न वंदना व पंचशील का पाठ हुआ। महानिब्बान से का पाठ भी हुआ।
संस्कृति विभाग द्वारा डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा बौद्ध परिपथ की विकास परियोजनाओं की प्रस्तुतिकरण हुआ।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…