कसया/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में स्वतन्त्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर, द्वारा गुरुवार को स्वाधीनता संग्राम में अगस्त क्रांति की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन ओम प्रकाश राव, इंटरमीडिएट कालेज,रामपुरगढ़, देवरिया में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्वदेव कुँवर, प्रधानाचार्य, ओम प्रकाश राव इंटरमीडिएट कालेज, रामपुरगढ़, तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री कुलदीप प्रजापति, प्रवक्ता, ओम प्रकाश राव इंटरमीडिएट कालेज, देवरिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य वक्ता के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शशिकांत राव, प्रबन्धक ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने तथा अतिथियों का परिचय व स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष, अमित कुमार द्विवेदी ने किया।
उक्त अवसर पर श्री अवधेश गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, कैलाश पति, मंजू गुप्ता, प्रियंका यादव,मीरचंद, वेग आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…