News Addaa WhatsApp Group

कसया: उपेक्षित सोहसा घाट के पुनरोद्धार के प्रति लोगों ने दिखाई प्रतिबद्धता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 7, 2022  |  6:24 PM

518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उपेक्षित सोहसा घाट के पुनरोद्धार के प्रति लोगों ने दिखाई प्रतिबद्धता
  • नयी दिशा द्वारा देव दीपावली पर दीपदान का आयोजन
  • दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों ने सोहसा घाट के लिए प्रज्ज्वलित किया मंगल दीप

हेतिमपुर/कसया। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार की शाम को देव दीपावली के सुअवसर पर छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा घाट पर जन सहयोग से नदी पूजन व दीपदान का आयोजन किया गया एवं देवी देवताओं से प्रार्थना की गई कि इस घाट का पुनरोद्धार हो और यह गरिमामयी स्थिति को प्राप्त करे।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

दीपदान में सोहसा, मंझरिया, परवरपार, दुबौली, परेवाटार, भठही, अहिरौली, गोबरही, डुमरी, चुरामनछपरा, पतईं, नकहनी, खड्डा, चेगौना, चिउटहां, मोहम्मदा, सहित दर्जनों गांव से जुटे लोगों ने घाट की मंगल कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम के सम्बंध में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि सोहसा घाट सैकड़ों लोगों के दिन प्रतिदिन की गतिविधियों से जुड़ा है इसके बावजूद भी यह शासन व प्रशासन की नजर से उपेक्षित है। यहां तक कि यहां क्षेत्रीय सांसद व विधायक तक का आगमन हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद मूल भूत सुविधाओं से वंचित। इसलिए क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से देव दीपावली के अवसर पर दीपदान कर देवी देवताओं से प्रार्थना की गई कि इस घाट का पुनरोद्धार हो और यह गरिमामयी स्थिति प्राप्त करे।

इस अवसर आदित्य पांडेय, शिवाकांत ओझा, ग्राम प्रधान सेवालाल यादव, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, अजय कुमार, शिव कुमार पांडेय, अमरनाथ मद्देशिया, महंत, अश्वनी पांडेय, सुग्गन, प्रकाम्य चतुर्वेदी, देवानंद, कमलेश गुप्ता, राजकुमार, परदेशी, सूर्यवंश सिंह, सुनैना देवी, यथार्थ सिंह, धैर्य सिंह, सत्यजीत सिंह, रमेश जायसवाल, राधेश्याम गोंड़, आशुतोष मिश्र, हेमंत मिश्र, नीतीश गोंड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking