कसया/कुशीनगर। बुधवार को कसया थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया,उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी,लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।
कसया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया,गश्त के दौरान पुलिस ने नागरिकों से कुशलता और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस के द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं,गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…