कसया/कुशीनगर। सात समुंदर पार से आयी रूसी (असेसिया) डॉ. जोया ने हिन्दू रीतिरिवाज के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भारतीय दूल्हे डॉ दीपक के साथ सात फेरे लिए और जनम जनम का साथ निभाने की निभाने की कसमें खायी।
कसया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर निवासी शारदा सिंह व श्रीमती सरस्वती देवी का पुत्र डॉ दीपक सिंह व रूस के एलानिया स्टेट, असेसिया निवासी श्रीमती एलेना महारबेकोवना गुसा लोवा व मिखाइल बुराएव की बेटी डॉ जरीना उर्फ जोया उर्फ जया सिंह का विवाह बुद्ध स्थली स्थित बिड़ला धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ। जोया लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी ।
भारी संख्या में आये मेहमानों ने दोनों को अपना आशिर्बाद दिया। महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाये और दूल्हा व दुल्हन की आरती उतारी। दीपक के पिता श्री सिंह ने बताया कि असेसिया में दोनों मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे और कोविड काल के चलते यह शादी सम्पन्न नहीं हो पायी थी। जोया ने भारत में ही हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी का फैसला लिया था। जिसके लिए उसके माता पिता ने सहमती दी थी। डॉ जोया ने कहा कि वह भारत मे आकर बहुत खुश है और चिकित्सा के क्षेत्र में गांव के लोगों की सेवा करना चाहती है।इस दौरान जोया के भाई डेनियल अफ़सा नोव, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अनामिका सिंह, जगदम्बा प्रसाद सिंह, जितेंद्र पटेल, संजय सिंह, अजय कुमार सिंह सहित देशी व विदेशी मेहमान मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…