News Addaa WhatsApp Group

कसया: पुण्यतिथि पर भिक्षु धर्मकीर्ति को किया गया नमन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2022  |  9:09 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुण्यतिथि पर भिक्षु धर्मकीर्ति को किया गया नमन

कसया/कुशीनगर। बुद्ध मार्ग स्थित भीम ज्योति बुद्ध बिहार में भिक्षु धर्मकीर्ति की 27 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

आयोजित भिक्षु धर्मकीर्ति के पुण्यतिथि के अवसर उनके शिष्य भिक्षु विमल कीर्ति ने कहा कि भगवान बुद्ध के अहिंसा, शांति, प्रेम के संदेश से ही विश्व का कल्याण होगा। पूज्य भन्ते ने भारत सहित विदेशों में धम्म प्रचार किया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर अपने उपासकों के सहयोग से पहले भारतीय बुद्ध बिहार की स्थापना की। 20 वीं शताब्दी में भिक्षु धर्मकीर्ति जी का धम्म व सेवा क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। पूर्वांचल में उनकी विशेष छाप रही और उनके लाखों शिष्य हैं। ज्ञातव्य हो कि भिक्षु विमल कीर्ति एक अच्छे लेखक हैं जिन्होंने धर्म, दर्शन, बुद्ध पर अपने गुरु के मार्ग दर्शन में लेखनी से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर सभी को भोजन दान दिया गया। अंत में आभार भिक्षु विनय कीर्ति ने व्यक्त किये।

इस अवसर पर भिक्षुओं ने धम्म पाठ के साथ बूद्ध का पूजन वंदन किया। इस अवसर पर भिक्षु नंदिका, भिक्षु डॉ. नन्द रतन, थाई भन्ते, भन्ते शील रतन, भँते यश, उपासक ओमप्रकाश कुशवाहा, आनंद यादव, जितेंद्र पटेल, संजीव उपाध्याय सहित भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking