कसया/कुशीनगर। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शनिवार को तहसील कसया सभागार में जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ध्वल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह की मौजूदगी रही l समाधान दिवस पर भू विवाद, शौचालय, अवैध कब्ज़ा, चक रोड का अति क्रमण, न्यायालय के अनुपालन हेतु आवेदन, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध के पैमाइश,मोबाईल गायब का प्रकरण, मकान के दीवार तोड़ने की विवाद,पट्टे पर कब्ज़ा दिलाने, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बनाने हेतु, भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाने व निस्तारण हेतु जैसे आदि मामले आये l इस प्रकार से समाधान दिवस में कुल 107मामले आये, जिनमे से राजस्व के 76, पुलिस विभाग के 12, विकास -01,अन्य विभाग के18 मामले रहे l जिसमे से राजस्व के 10मामलो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, तथा 97मामले अवशेष रहे l जिलाधिकारी श्री लिंगम ने सम्बंधित अधिकारियो को यथा शीघ्र मामलो के निस्तारण का निर्देश दिया l
इस दौरान जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी व विभिन्न थानो के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…