कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के प्रख्यात समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल के पिता 94 वर्षीय नागरमल अग्रवाल के जन्मोत्सव के अवसर पर नपाप कुशीनगर के वार्ड नं. 6, बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली पर बुधवार को बच्चों में कॉपी, पेंसिल, रबर, बॉक्स इत्यादि वितरित करते हुए उनसे सदुपयोग करने को कहा गया।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि पौधरोपण संग जन्मोत्सव के अंतर्गत इस विद्यालय पर 1 अगस्त को कुछ पौधे लगवाए गए थे उसमें से एक पौधा नागरमल अग्रवाल के नाम से लगा था। जब उनके पुत्र दीपनारायण अग्रवाल को पता चला तो उन्होंने बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री भिजवाई, जिसे आज संस्थान द्वारा बच्चों में वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश शुक्ल ने कहा कि ज्ञान दान से बढ़कर कुछ नही है। यदि समाज के सक्षम लोग दीपनारायण जी की तरह स्वतः समाज के जरूरतमंदों की मदद हेतु आगे आएं तो कोई भी बच्चा पढ़ाई से दूर नही रहेगा। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने सभी का आभार करते हुये अग्रवाल परिवार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संचालन सत्येंद्र मिश्र ने किया।
इस अवसर पर अश्वनी शुक्ल, डॉ0 पवनेश मणि, अमर प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित बच्चे उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…