News Addaa WhatsApp Group

कसया: जल जमाव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर वार्डवासी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2021  |  2:26 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जल जमाव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर वार्डवासी
  • स्थानीय वार्ड निवासीयों का कहना है कि प्रधानमंत्री आगमन को लेकर जहाँ फ़्रंट लूक पर पड़ने वाली सड़क व नालियों की सफाई और सुन्दरीकरण का काम बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है, तो वही इससे सटे नगरपालिका के वार्डो मे रहने वाले लोग जलजमाव व गन्दगी के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मथौली के निवासीय सड़क पर जलजमाव होने से नरकीय जीवन जीवन जीने को मजबूर है । गांधी चौक से सपहा मार्ग का सड़क उच्चीकरण के कारण मथौली का सड़क बहुत ही नीचा हो गया है और पहले से ही नाली का सम्पूर्ण निर्माण न होने से मथौली वासियो को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता था और ऊपर से सपहा मार्ग के उच्चीकरण के कारण पानी का निष्कासन न होने से सड़क पर ही नाली का पानी बह रहा है । सालो पहले बनने वाले सपहा मार्ग पर बड़े नाली का निर्माण लोगो मे एक उम्मीद था की अब इस नरकीय जीवन से छुटकारा मिल जाएगा परंतु ठीक इसके विपरीत हुआ और नाली निर्माण को बीच मे ही रोक दिया गया। जिससे स्थिति और भी खराब हो गया और नाली का पानी घरो के बाहर सड़को पर बहने लगा है । सड़न और बदबू के कारण लोगो का जीवन और भी मुश्किल बन गया है । मथौली निवासी राकेश कुमार का कहना है कि मथौली गाँव में नाली निर्माण का कार्य नगरपालिका में आने से काफी पहले हुआ था । काफी वर्षो पहले बने इस नाली का अस्तित्व खत्म होते दिख रहा है । इस समय अधूरे नाली का निर्माण न होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गया है तथा इकट्ठे गंदे पानी मे मच्छरो का पनपना जारी हो रहा जो डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को दावत दे रहा है । वही गुलाब कन्नौजिया का कहना है कि घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो गया है , पानी का निष्कासन न होने से नाली का पानी दरवाज़े पर ही बिखर रहा है । बच्चो के खेलने कूदने का जगह भी बंद हो गया है । बदबू के कारण घर के अंदर लोग रहने को विवश हो गए है। अगर अधूरे पड़े नाली का निर्माण शीघ्र शुरू नही हुआ तो मथौली के लोग बीमारियों से ग्रषित हो जाएंगे l स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के एक दिन के कार्यक्रम को लेकर फ़्रंट लूक पर पड़ने वाले सम्पूर्ण सड़को और नालियों कि सफाई व निर्माण बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है पर फ़्रंट लूक मार्ग से हटकर वार्ड मे रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो गया है, लेकिन नगरपालिका सहित कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सालो से इस समस्या को झेल रहे स्थानीय लोगो के जीवन पर कोई फ़िक्रमंद नहीं दिख रहा है l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking