News Addaa WhatsApp Group

कसया: शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 27, 2022  |  6:54 PM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान
  • आपके द्वारा किये रक्तदान से बच सकती है जिंदगियां: अजय सिंह

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद क्षेत्र के पकवाइनार में रामकैलाश सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में सदर अस्पताल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 14 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।

आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि पीसीएस अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किये रक्तदान से कितनों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है जो पुण्य का काम है। इस पुनीत कार्य में युवाओं को बिना भेद आगे आना चाहिए। संस्था अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि इस कार्य मे सबका सहयोग होना जरूरी है। पंजीकृत 20 लोगों में 14 लोगों ने 14 यूनिट रक्तदान किया।

जिनमें सुमन्त दुबे, रहमान, विष्णु गुप्ता, संदीप सिंह, कमलेश, आदित्य प्रताप सिंह, विजय कुमार, रिजेश शर्मा, राकेश शुक्ला , करुणेश , डॉ अमन, पंकज, सुमन्त शर्मा ने रक्तदान किया। सबका आभार संस्था अध्यक्ष श्री सिंह व संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरा राहुल, नित्यानंद पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking