कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सफल मेधावियों को मेडल व प्रणाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्यअतिथि समाजसेवी राकेश कुमार जायसवाल ने मेधावी छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्मान समारोह सराहनीय है आगे भी ऐसे कार्यक्रम होंगे। परीक्षाओं को पास करना व कक्षा उन्नति ही अंतिम मंजिल नहीं है। उसके आगे अपार संभावनाएं आपका हर क्षेत्र में इंतजार कर रही हैं। बस आपको अपनी प्रतिभा को और तरासने की जरूरत है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी के साथ अध्ययन जरूरी है। इसी क्रम में भगवान बुद्ध जूनियर हाईस्कूल के प्रबन्धक प्रभुनाथ सिंह, बीपीजी के पूर्व मन्त्री अखिलेश पाठक ने कहा कि शिक्षा से ही हर तरह का विकास होगा। हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए कि जो बच्चे मेधावी हैं उन्हें बिना भेद सहयोग किया जाय क्योंकि बच्चे ही परिवार व राष्ट्र के भविष्य हैं। अतिथियों ने वार्ड के जूनियर, हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में उतीर्ण 40 छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया।
इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक जंगी गुप्ता, मुखलाल, मैनेजर, इंद्रजीत ठाकुर, शिव प्रसाद, अंबिका, तूफानी को अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया गया। आयोजक हरेंद्र कुमार गुप्ता व रामछबीला शर्मा , नागेंद्र गुप्ता, अनिल वर्मा ने अतिथियों को माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता विश्वनाथ ठाकुर व संचालन रामछबिला शर्मा ने किया। इस दौरान लल्लन गुप्ता, भीम गुप्ता, सिकन्दर सिंह, रामप्रकाश सिंह, संजय यादव, कृष्णा सिंह, सुखदेव, कपिल आदि सहित अभिभावक मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…