News Addaa WhatsApp Group

कसया :अज्ञात कारणों से आगलगी में रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2022  |  5:17 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया :अज्ञात कारणों से आगलगी में रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक

साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला रजवाबर में शुक्रवार को दिन में करीब 11बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण एक रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शुभलाल पुत्र रामप्रसाद की रिहायशी झोपड़ी से शुक्रवार को दिन के 11बजे धुआं निकलता देख अगल बगल के निवासियों ने शोर मचाना शुरू किया जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उक्त झोपड़ी और उसमे रखा 5000नकद,कपडा, गेहूं,चौकी सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता का परिणाम रहा है आग अगल बगल नहीं बढ पायी। अग्नि समन यन्त्र को ग्रामीण फोन लगाते रह गये लेकिन खबर लिखे जाने तक अग्नि समन यन्त्र नहीं पहुंच सका था।

इस बावत पुछे जाने पर हल्का लेखपाल शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि उक्त रिहायशी झोपड़ी रसोईघर के रूप था तथा अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है आगलगी से जो नुकसान हुआ है उसका आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking