कसया/कुशीनगर। बौद्ध स्थली स्थित महापरिनिर्वाण में बौद्ध भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध का धम्म पाठ के साथ विशेष पूजन अर्चन कर विश्व शांति, मैत्री, कोविड – 19 से मुक्ति और रूस – यूक्रेन युद्ध को समाप्त होने की कामना की।
कोविड संकट की बंदिशों से उबरने के बाद ताइवान के भिक्षुओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर, भन्ते अशोक, भन्ते डॉ नन्द रतन, भन्ते महेंद्र आदि भिक्षुओं की अगुआई में ताइवान, वर्मा, चीन जापान, कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, तिब्बत आदि देशी – विदेशी सैकड़ो बौद्ध बौद्ध भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध को चीवर दान किया और बुद्धम शरणम गच्छामि के धम्म पाठ के साथ वंदना किया और विश्वशांति की कामना की। इसके पश्चात म्यांमार मन्दिर परिसर में 50 भंतेगणों को सामूहिक संघ दान दिया गया। जिसमें स्थानीय मोनेस्ट्रियों के विहराधिपति सम्मिलित हुए। श्रीलंका बुद्ध बिहार स्थित अशोका पिलर पर सांध्यकालीन दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया गया। आयोजक हीरो टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक सुरेंद्र कुमार, ताइवानी वेलफेयर, बोधि पार्टी रहे जिन्होंने आयोजन में सहयोग किया।
इस दौरान भंते आलोक, भंते विनयकीर्ति, भंते किट्टीपान, भंते माई बैक, तिब्बत विहार, ओमप्रकाश कुशवाहा, कुलदीप प्रजापति, प्रकाश चंद शर्मा, रामनगीना, लालबहादुर, आदित्य, राजेंद्र मोहन गुप्ता, अवनीश शुक्ला, अवनीश कुशवाहा, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…