News Addaa WhatsApp Group

कसया: चुनाव में बढ़ी फिजूल खर्ची को लेकर राष्ट्र व्यापी बहस की जरूरत- अरुण कुमार श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  7:43 PM

378 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चुनाव में बढ़ी फिजूल खर्ची को लेकर राष्ट्र व्यापी बहस की जरूरत- अरुण कुमार श्रीवास्तव
  • पार्टियों के पदों पर होने वाले चुनाव की भी निगरानी कर आयोग

कसया/कुशीनगर। चुनाव में फिजूल खर्ची से लोकतंत्र खतरे में है। कैसे चुनाव हो कि आम आदमी भी चुनाओं में भाग ले सके। चुनाव सुधार के लिए सरकार, जनता व हर वर्ग को जागरूक होना होगा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

उक्त बातें फैक्टर (चुनाव सुधार पर कार्यक्रम) के राष्ट्रीय संयोजक व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नगर में जन सम्पर्क के दौरान कहीं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव सुधार केवल कहने के लिए है। चुनाव आयोग ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में रुपये खर्च करने की सीमा लगातार बढ़ायी है। जिससे किसी भी दल के सिद्धांतों के साथ जुड़कर जमींनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता चुनावी प्रक्रिया में सिरे से गायब हो रहे हैं और उनकी जगह धन बल वाले लोग हॉबी हो रहे हैं। यह जनता के मौलिक अधिकारों का हनन है। इस पर राष्ट्र व्यापी बहस होनी चाहिये। इसमें अब सुधार की जरूरत है और दल उसी को अपना प्रत्याशी बनाएं को कमसे कम तीन वर्ष तक पार्टी का सदस्य रहा हो। पार्टियों के पदों पर होने वाले चुनाव भी आयोग की निगरानी में हो और सांसद, विधायक व पंचायत चुनाव एक साथ अगर हो तो चुनावी खर्चे बहुत कम होंगे व आम नागरिक भी चुनाव लड़ लेगा। जिससे आम आदमी भी चुनाव लड़ सके।

उन्होंने कहा कि अबतक 200 से ऊपर कार्यक्रम हो चुके हैं। जिनमें युवाओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के बीच चुनाव सुधार पर बात की गई है। इस माह कुशीनगर के कसया, रामकोला, पड़रौना सहित कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित है। दौरान शिवाजी राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे अरुण कुमार, राम भवन राव, विवेक वर्मा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking