कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के नदवाविशुनपुर में शुक्रवार को आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा लगाये जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति की सदस्य डॉक्टर वीना गुप्ता ने बैठक कर लोगो के तिरंगा दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये डॉक्टर वीना गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाये जाने के महत्वपूर्ण कारण हैं।भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। देश को स्वतंत्र कराने में जिन राष्ट्र सपूतों ने बलिदान दिये है और कष्ट सहे हैं। उनकी याद में व देश के स्वतंत्रता के 75वे वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा हैं। पूरे देश मे 13 अगस्त से लेकर 15 स्वतंत्रता दिवस के अवसर हर घर तिरंगा लगाया जायेगा। गांव के शहीद सैनिकों के परिजनों, वरिष्ट नागरिकों को तिरंगा देकर सम्मानित किया जायेगा।
इस दौरान भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह,रत्नाकर पाण्डेय, शिवशम्भू दूबे, लदन सिंह,सुरेंद्र सिंह, पंकज कुशवाहा, राजेन्द्र राव,बिगू मद्धेशिया,पशुपतिनाथ शर्मा, जयप्रकाश सिंह. संगम कुशवाहा, प्रताप सिंह, संतोष सिंह, सुबाष सिंह, रामबहादुर सिंह,हरेराम सिंह,राजन सिंह श्रीसिंह आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…