कसया/कुशीनगर। क्षेत्र के मारजादी देवी इंटरमीडिएट कालेज पकवाइनार डुमरी में आरबीएसके टीम के प्रभारी डा. संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सरकार द्वारा किशोरों के लिए चलाई जा रही योजना के अंतर्गत आरकेएसके स्कीम के तहत प्रत्येक ब्लाक के दो इंटर कॉलेजों में शिविर के माध्यम से सेवा देना है। इसी क्रम में आयोजित मरजा दी देवी इंटर कालेज में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने कोविड – 19, पोषण, खाद्य पदार्थो का सेवन आदि पर भाषण दिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कटर, रबड़ व बच्चियों को मेहंदी के पैकेट दिए गए।
चिकित्सक डा. संजय कुमार सिंह ने बच्चों व विद्यालय परिवार को पोषण के स्त्रोत, खाद्य, एनीमिया, किशोरी सुरक्षा योजना, तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया और स्वास्थ्य लाभ के टिप्स दिए। सीएचसी प्रभारी कसया डा. नीलकमल ने महिलाओं से जुड़ी बीमारियों, सावधानी व उपचार की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बच्चों का ब्लड ग्रुप, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन आदि की जांचकर सेनेटरी पैड, मास्क, सेनेटाइजर, दवा वितरित किया।
इस दौरान डा. सावित्री सिंह, डा. पल्लवी, डा. नाजरीन, प्रबन्धक नंदलाल यादव, प्रिंसिपल आरडी यादव, विंरेंद्र शर्मा, मीरा दुबे, अमजद अली, संध्या, अनिता, विनोद, सच्चिदानंद तिवारी उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…