कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सा. स्वास्थ्य केंद्र कसया के आर.बी.एस.के.टीम द्वारा कम्पोजिट विद्यालय गोपालगढ़ में शुक्रवार को डॉ. एस.के. सिंह के नेतृत्व में बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया,तथा वायु प्रदुषण से होने वाली बीमारियों एवं उसके रोक थाम के बारे में जानकारी दी गयी l स्वास्थ्य परिक्षण के दौरान डॉ.श्री सिंह ने बताया कि वायु प्रदुषण से आँखो में जलन, श्वसन रोग,त्वचा रोग और ह्रदय रोग जैसी आदि बीमारिया होती है l इसके रोक- थाम और बचाव के बारे में जानकारी दिया कि सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें , धुआँ रहित इधन का प्रयोग करें ,अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करें ,कूड़े -करकट,पटाखे आदि न जलाये तथा खिड़की -दरवाजे सुबह -शाम बंद रखने की सलाह देते हुऐ बचाव के उपाय बताया l
केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि बताये गये उक्त बीमारियों के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डॉक्टर की सलाह ले और इलाज कराये l इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी डॉ. सावित्री, डॉ. आशुतोष पाण्डेय,सिंह, विमलेश दूबे,अनीता यादव, प्रवीण पाण्डेय,राकेश पाण्डेय, सतीश ओझा,अंजू दीक्षित, रंजना मिश्रा,ज्ञानप्रकाश आदि उपस्थित रहे l कुल 88बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…