News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: इस्कान केंद्र में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव; पंचामृत, दुग्ध, फूलों व फलों के रस से हुआ अभिषेक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2022  |  8:31 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: इस्कान केंद्र में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव; पंचामृत, दुग्ध, फूलों व फलों के रस से हुआ अभिषेक
  • देर रात तक भक्ति रस की धारा में सराबोर होते रहे लोग

कसया/कुशीनगर।अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के कसया केंद्र कृष्ण जन्म उत्सव में देर रात तक भक्ति रस की बयार बहती रही। श्रीकृष्ण प्रतिमा के अभिषेक व पूजन के बाद लोग कथा व भजन,गीत,संगीत के कार्यक्रम से सराबोर होते रहे।  पांडाल जयकारों से गूंजता रहा।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

शुक्रवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं की मंगल आरती से हुआ।  इस्कान केन्द्र के प्रचार प्रमुख गोविंद गोपाल दास ने पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार के हाथों कृष्ण प्रतिमा का पंचामृत, गौ दुग्ध व घृत, फूलों व फलों के रस , छप्पन भोग से अभिषेक कराया। इस अवसर पर सुंदर तरीके से भगवान कृष्ण का श्रृंगार किया गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन ने सीख लेने की जरूरत है। कृष्ण का बचपन ऐसा रहा कि आज भी हर मां अपने बेटे को कान्हा कहती है। प्रेम ऐसा किया कि लोग कहते है कि बड़ा कन्हैया बना फिरता है और युद्ध ऐसा रचाया कि पांच असहाय युवाओं को सत्ता दिला दी और गीता के रूप में ऐसा ज्ञान दिया कि एक हजार नोबल पुरस्कार भी कम पड़ जायेंगे। प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ।

इस अवसर पर डॉ. योगेश मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, प्रेमलता, डॉ. भावना, राकेश जायसवाल, विजय वर्मा, शिव वर्मा, सुधा रानी, विनोद जायसवाल, उमेश गुप्ता, हीरालाल, अमन मद्धेशिया, राजेश्वर चतुर्वेदी, नरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking