सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्थानीय कस्बा समेत कई गांवों में स्थानीय पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस व सीआरपी जवानों ने लोगों से विधानसभा चुनाव में किसी तरह की बाधा न आने पाए, लोग भयमुक्त होकर में निष्पक्ष ढंग से मतदान करें और सकुशल संपन्न कराने की अपील की।]
पुलिस टीम ने कसया थाना क्षेत्र के सपहा, मल्लूडिह, कुड़वा दिलीपनगर में पैदल मार्च किया। इसमें दारोगा रविभूषण राय, हेड कांस्टेबल विमलेश द्विवेदी समेत अन्य जवान मौजूद रहे। जवानों ने मार्च के दौरान ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। अपील किया कि विधानसभा चुनाव में आप निर्भीक होकर मतदान करें। कहा कि किसी के भी बहकावे में न आएं। जो प्रत्याशी आपको अच्छा लगता है, आप उसे ही वोट करें। उन्होंने बताया कि यह फुट पेट्रोलिग गांव गांव में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए किया जा रहा है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…