News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 27, 2022  |  4:17 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था WhatsApp
Responsive image
  • कसया पुलिस ने किया सपहा मे गहन चेकिंग

सपहा/कुशीनगर। कसया पुलिस द्वारा सोमवार को सपहा चौराहे पर स्थित सेन्ट्रल बैंक समेत सहज जन सेवा केन्द्रों व एटीएम लगे जगहों के आसपास गहन चेकिग अभियान चला कर बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और उनको बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी गयी।कसया पुलिस ने सोमवार को विभिन्न बैंकों बैंक,एटीएम,जनसेवा केंद्र में चेकिंग अभियान चलाया,टीम द्वारा मुख्य रूप से लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक किया गया और अलार्म को भी परखा गया,बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और संदिग्ध व्यक्तियों को बेवजह आसपास घूमने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस दौरान बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई,पुलिस ने सोमवार को सपहा स्तिथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत एटीएम व कई जनसेवा केंद्र में चेकिंग अभियान चलाया,इस दौरान बैंकों के आसपास दिखने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर दोबारा नजर आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई और वहाँ लगें सीसी टीवी कैमरे को चेक किया गया और अलार्म को भी परखा गया।पुलिस ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।पुलिस ने बैंक के अंदर मौजूद उपभोक्ताओं से लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की अपील की साथ ही बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, सायरन और सीसीटीवी कैमरों की जांच की,साथ ही एटीएम धारकों से अपना कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों में न देने के अपील की कहा कि किसी को भी एटीएम पासवर्ड न बताएं और एटीएम मशीन पर रुपये निकालने के दौरान अनजान व्यक्ति के सामने पासवर्ड डालने की कोई जरूरत नहीं है,बैंकों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई,एसआई अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर 112 नंबर व स्थानीय थाना प्रभारी के नंबर पर तुरन्त सूचना दीजिए साथ ही लोगो से लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की अपील किया। इस दौरान एसआई अनिल कुमार शर्मा ने लोगो को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया और साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां दी।

इस दौरान एसआई अनिल कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र पांडेय,कॉन्स्टेबल विवेक चौधरी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking