News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: जनमानस की भलाई के लिये सरकार द्वारा निर्धारित किये गये सुबिधाओ पर धन उगाही कर पानी फेर रहे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2022  |  9:41 PM

631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: जनमानस की भलाई के लिये सरकार द्वारा निर्धारित किये गये सुबिधाओ पर धन उगाही कर पानी फेर रहे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी

कसया/कुशीनगर। कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे धन उगाही कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक से वर्जन लेने गये एक पत्रकार के साथ विभाग का एक कर्मचारी कैसे व्यवहार कर रहा हैं साफ -साफ इस वीडियो मे दिखाई दे रहा हैं l आप को बताते चले कि यह मामला सोमवार की सुबह लगभग 10बजे की हैं l

मामला यह हैं कि कसया थाना क्षेत्र के सिसवां महंथ मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गया था, जिसमे घायल व्यक्ति इलाज व मेडिकल परिक्षण के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया आये हुए थे, जिसकी रिपोर्टिंग करने एक चैनल का पत्रकार सगीर अली वहां पहुंचा तो वहां उपस्थित घायल व्यक्तियों से मामले की जानकारी लेने लगा घायल आशीष कुमार सिंह ने पूरी जानकारी दिया l पत्रकार द्वारा घायलों के मेडिकल परिक्षण के बारे मे जानकारी लेते हुए मेडिकल परिक्षण (मुलाईजा) की फीस के बारे जानकारी लीं तो आशीष सिंह ने बताया कि हम तीन लोगो का मुलाईजा हुआ हैं, जिसकी फीस रुपया -900=00( नौ सौ) लिया गया हैं l जबकि सरकारी निर्धारित फीस उक्त की रुपया 68(अड़सठ रुपया )हैं l

पत्रकार सगीर अली जब इस बात का वर्जन लेने केंद्र की अधिक्षिका डॉ. नीलकमल के पास गया तो अधीक्षक से अभी इस बात की पत्रकार द्वारा पुष्टि की जा रही थी कि वहां मौके पर पंहुचा ऊँची रसूख रखने वाला फरमासिष्ट राकेश मणि पत्रकार से उलझ गया और जबरन पत्रकार का आईडी माइक छिनने लगा और बंद कर दिया और बदसलुकी के साथ पत्रकार को घुड़की, धमकी देने लगा l पत्रकार सगीर ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड मे मरोजो का मेडिकल परिक्षण करतें समय यह फारमासिष्ट मौजूद था, जबकि परिक्षण चीफ फारमासिष्ट सुरेंद्र गुप्ता और डॉक्टर गौरव गौतम द्वारा किया जा रहा थाl

इस प्रकार से कई मामलो मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया मे बड़े पैमाने पर धन उगाही का धंधा चल रहा हैं चाहे नार्मल डिलेवरी हो या ऑपरेशन द्वारा इस मे भी 4से 5हजार रूपये मरीजों से ऐंठ लिये जा रहे हैं और तो और हजारों रूपये की दवाएं लिख कर डॉक्टर बाहर से मंगा कर खूब कमीशन लूट रहे हैं l अस्पताल मे डॉक्टरों के चेम्बर के बाहर मेडिकल स्टोर के दलाल खड़े रह रहे हैं और जैसे ही मरीज डॉक्टर की पर्ची लेकर चेम्बर से बाहर निकलते हैं, दलाल मरीज का पर्ची लेकर सीधे मेडिकल स्टोर की तरफ भगते नजर आते हैं l इस प्रकार सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी सरकार द्वारा आम जनमानस की भलाई के लिये चलाये जा रहे योजनाओं व सुबिधाओ की मनसा पर पानी फेरते हुए धन उगाही मे लगे हुए हैं l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking