News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 8, 2022  |  6:40 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद् अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

शुक्रवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा डिगवा बुजुर्ग तिराहे के पास से थाना कसया पर मु0अ0सं0 222/22 धारा 3/5ए/8 गो0अधि0 के अभियुक्तगण नसरूशाह पुत्र मिठाई, जहरूद्दीन उर्फ श्रीलंका पुत्र फारूख, रबे आलम पुत्र समीम उर्फ सुखल निवासीगण परसौना मुकुन्दहां दिवान टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त नसरूशाह उपरोक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू व अभियुक्त जहरूद्दीन उर्फ श्रीलंका उपरोक्त के पास से एक अदद लोहे का बोगदा,व अभियुक्त रवे आलम के पास से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी जिसमें लायलान की रस्सी लगभग 15 मीटर की बरामदगी की गयी। अभियुक्तगण उपरोक्त जो थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 222/2022 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 के नामजद वांछित अभियुक्त है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्र0नि0 सुधीर कुमार सिहं, एसआई हरेराम सिहं यादव, एसआई नन्दलाल यादव, एसआई शिवकुमार ,कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार पाण्डेय़ शामिल रहे.

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking