News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु सपा ने लिया “एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट” का संकल्प- चौधरी शमसुल होदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2022  |  9:36 PM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु सपा ने लिया “एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट” का संकल्प- चौधरी शमसुल होदा
  • सपा सरकार बनने पर “एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट” से मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की होगी व्यवस्था।
  • भाजपा की हार में ही युवाओं की जीत है।

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर के विधानसभा फाजिलनगर (३३२) के दक्षिणांचल क्षेत्र कोइलसवां, भठहीं, नकटहां, भानपुर, इन्दिराबाजार आदि दर्जनों गांवों का दौरा कर सपा की नीतियों व सिद्धान्तों के प्रचार व प्रसार में लगे सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने प्रयागराज में रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर की गई बर्बरता की घोर निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ जहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार में युवाओं द्वारा रोजगार मांगे जाने पर उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है। युवाओं के साथ बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है। भाजपा सरकार ने अपने सत्ताशक्ति का दुरूपयोग करते हुए युवाओं पर जो हमला कराया गया है वह केवल युवाओं पर ही नहीं बल्कि देश के भावी भविष्य पर किया गया हमला है। युवाओं पर हुए हमलों ने देश, संविधान, लोकतंत्र के दुश्मन की पहचान करा दिया है। भाजपा सरकार में जब जब युवाओं ने नौकरी मांगी है तब तब उनपर लाठियां बरसाई गयी हैं। प्रयागराज में रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाना इसका ज्वलन्त सबूत है। उत्तरप्रदेश का युवा अपने अपमान को कभी नहीं भूलेगा और विधानसभा चुनाव २०२२ में अपने अपमान की भरपाई करने का निर्णय ले लिया है। प्रदेश का युवावर्ग भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प ले लिया है।

भाजपा की राजनीतिक चक्की के दो पाटों हिन्दू बनाम मुसलमान के बीच युवाओं के भविष्य को चकनाचूर किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के युवाओं ने समाजवादी पार्टी को वोट कर अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। भाजपा का उत्तरप्रदेश से सफाया तय है। युवाओं का इंक़लाब होगा, उत्तरप्रदेश में बदलाव होगा। भाजपा की हार में ही युवाओं की जीत है। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार में युवा इतने निराश व हताश हैं कि वे अब नौकरी की तलाश ही छोड़ दिये हैं। युवाओं का कहना है कि भाजपा सरकार के रहते नौकरी पाना मृगतृष्णा जैसा है।

इस दौरान प्रधान नबीरसूल अंसारी, प्रधान रामसूचित कुशवाहा, प्रधान गुल्ली प्रसाद, बी०के० सिंह, रामअवध राजभर, बिकाऊ शर्मा, परमा यादव, मेराजुद्दीन, अली हुसैन, महेंद्र यादव, इंजी० परवेज आलम, इम्तेयाज अहमद, दिनेश यादव, साहब कुशवाहा, हरेराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking