News Addaa WhatsApp Group

कसया: होली और शब ऐ बरात पर्व को लेकर एसएचओ एक्शन मूड में

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2022  |  8:35 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: होली और शब ऐ बरात पर्व को लेकर एसएचओ एक्शन मूड में
  • पत्रकारों तथा व्यापारियों के साथ बैठक कर लिया शहर का हाल ।

कसया/कुशीनगर। होली तथा सब्बेबरात के मद्देनजर कसया थाने के एसएचओ अनिल उपाध्याय ने पत्रकारों तथा कसया के व्यापारियों के साथ 17 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे कसया थाने के प्रांगण में मीटिंग कर त्योहार पर होने वाले गड़बड़ियों पर नज़र बनाने की तैयारी में जुट गए है । आज वार्ता में उन्होंने उन सभी जगहों के बारे में जानकारी मांगी जहाँ पर हुड़दंगियों द्वारा हुड़दंगी किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि पुलिस टीम की निगरानी सभी जगह रहेंगी लेकिन उन स्थानों पर ज्यादा रहेंगी जहां कोई घटना घटने की अंदेशा ज्यादा रहेगा । इस होली पर शराब पीकर तेज बाइक चलाने वालों पर कड़ी निगरानी कर उन्हें रोका जाएगा जिससे कोई अनहोनी न हो । एसएचओ कसया ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में गड़बड़ी करने वालो पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । मीटिंग में सिटी इंचार्ज संजय सिंह तथा बिट प्रभारी भी सम्मिलित थे । मीटिंग में सबसे शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई ।

पत्रकार नीरज दुबे, मो. असलम, पवन कुमार शर्मा, सतीश सिंह, सौरभ मणि, राज पाठक, के एन राय, अजय तिवारी, उमर फारूक, विरेश कुमार रॉय तथा व्यापारियों में अदया यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, कमल, पवन कुमा, युवा व्यापार मंडल मंत्री राजन जायसवाल, अनिल कुशवाहा आदि लोग सम्मिलित थे ।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking