कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री /परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा दविश के दौरान 04 अभियुक्तों सुरेन्द्र राजभर पुत्र भागीरथी राजभर साकिन सपही टड़वा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया l सन्तोष भारती पुत्र जगन्नाथ भारती साकिन बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके पर 1 क्विटंल लहन नष्ट किया गया, मुन्ना कुमार पुत्र लक्ष्मी कुमार साकिन पोखरभिण्डा थाना बघौच जनपद देवरिया के कब्जे से एक जरीकैन में 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया l टिपु पुत्र स्व0 जगदेव साकिन दहारी पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के कब्जे से एक जरीकैन में 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,कुशीनगर,उ0नि0अभिषेक सिंह,हे0का0 विरेन्द्र कुमार,का0 विजय बहादुर, का0 विनोद कुमार,का0 विश्वजीत कुमार,का0 वरुण यादव,का0 योगेश यादव, म0का0 अंजली सिंह,म0का0 सृष्टि सिंह,म0का0 रीता कुमारी आदि शामिल रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…