News Addaa WhatsApp Group

कसया: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  5:59 PM

429 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के राम बर चरंगहा में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर के चिकित्सकों ने 200 मरीजों के आंखों की जांच की। ऑपरेशन के लिए 80 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गया।

रविवार को ग्रामसभा शिक्षा प्रसार जुनियर हाईस्कूल में अयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर के चिकित्सक डॉ अंकित यादव, डॉ जमशेद आलम, सुनील कुमार यादव, दिग्विजय सिंह, अंकित दुबे ने मरीजों के आंखों की जांचकर जरूरी सलाह दिए। मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए आयोजक संस्था राम नारायन एजुकेशन ट्रस्ट के संचालक मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से आमजन को काफी सुबिधा मिलेगी। आगे भी इस तरह के कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

इस दौरान विष्णु कुशवाहा, राम अधार कुशवाहा, सुधामा , दिनानाथ, महेंद्र, अवधेश, राम प्रवेश , रामा बाबा, कुबेर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking