News Addaa WhatsApp Group

कसया: ढोल नगाड़ों के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 1101 महिलाओ व कुंवारी कन्याओ ने उठाया कलश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 10, 2024  |  6:54 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ढोल नगाड़ों के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 1101 महिलाओ व कुंवारी कन्याओ ने उठाया कलश

कसया/कुशीनगर। कसया थाना अंतर्गत ग्राम खेसारी गिदहा में शनिवार को श्री श्री 1008 श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त 1101 कुआंरी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला तथा यज्ञाचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ का शुभारंभ किया।

कलश यात्रा शनिवार को दिन के 11बजे से ही यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार कश्यप व सहयोगियों द्वारा विधिवत पूजा पाठ कराया गया उसके पश्चात 1101 कुआरी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर गिदहा अहमदनगर, मठिया, बरवा बाजार सखवनिया होते हुए मठिया माधोपुर, माधोपुर बाडी टोला,नौगावा से पोखरभिण्डा के खरदर पुल के पास वेदाचार्यों द्वारा मन्त्रोचारण के पश्चात कलश में जल भरकर नौकाटोला,बिसम्भरपुर, मुरली पट्टी,सपहा लक्ष्मीपुर होते हुए यह कलश यात्रा खेसारी गिदहा स्थित यज्ञ मंडप पहुची जहां पुनः वेदाचार्यों द्वारा कलश स्थापित कर महायज्ञ का शुभारंभ कराया गया।इस कलश यात्रा में हाथी घोड़े,दो पहिया,चार पहिया वाहनों के अलावे गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में नर नारी भक्त जनो द्वारा हर हर महादेव,जय श्रीराम, राधेकृष्ण आदि भक्ति मय नारे लगाते चल रहे थे जिससे पुरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया,इस कलश यात्रा की खुबसूरती यह थी कि कुछ मुस्लिम युवतियों ने कलश लेकर कलश यात्रा का हिस्सा बनी।यज्ञ समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि 11 फरवरी से 13 फरवरी तक दोपहर 11:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा , कथा व्यास पूज्य अभियेंद्रगर्गाचार्य जी द्वारा किया जाएगा। रामलीला 10 फरवरी से 14 फरवरी तक रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान रामाशंकर कुशवाहा,भीम कुशवाहा, पूर्व प्रधान महेंद्र गुप्ता,चौथी कुशवाहा, रमेश पाण्डेय,गोसाईं बाबा, बबलू ओझा,पूर्व प्रधान रामबेलास गुप्ता, अंबिका गुप्ता, दिनेश शाही,अनिल , रवि गुप्ता,सुबास वर्मा, कपिल देव प्रसाद,ओमप्रकाश शाह, जयनारायण पासवान,शम्भू शर्मा,गनेश प्रसाद, विकास मद्धेशिया,राजू खरवार, विशाल मद्धेशिया(निरहू) अशोक कुशवाहा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking