कसया/कुशीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व गोष्ठी कार्यक्रम मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्यचिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया के आदेशा व निर्देशानुसार आयोजित किया गया l आयोजित कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने मानसिक स्वस्थता पर बोलते हुए कहा कि क्या आप मानसिक रूप से पूर्णतः स्वास्थ्य है?मानसिक स्वस्थता के लिये हमें अपने खान -पान पर पूर्णतः ध्यान देना चाहिए, जब हमारा शरीर स्वास्थ्य रहेगा तभी दिमाग़ भी स्वास्थ्य रहेगा l हमें भाग दौड़ की जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए l जिसके लिये खान -पान में सुधार लाना जरूरी है,तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सम्बंधित चिकित्सक से मिलकर समुचित इलाज कराना चाहिए l
आरबीएसके टीम के प्रभारी डा. संजय कुमार सिंह ने कहा कि मनोरोग अब अभिशाप नही रह गया है,हर मनोरोग से पीड़ित मरीज का बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा l छोटी सी मानसिक समस्या आपके जीवन को अंधकारमय कर सकती है, इसलिए सचेत और सावधान रहे l जिला चिकित्सालय से आये चिकित्सक डॉ. बी. के. वर्मा(डी. आई.ओ.)डॉ. संजय गुप्ता,डॉ. विनोद कुमार गुप्ता मानसिक रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मानसिक रोग का मुख्य कारण चिंता, उलझन, अवसाद,आबसेसिव,कम्पलसीव,डिस ऑर्डर आदि बीमारियों के लक्षण व उपचार के बारे में बताया और जागरूक किया l गोष्ठी कार्यक्रम से पूर्व केंद्र अधीक्षक श्री चतुर्वेदी व कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह ने आयोजित कैम्प का उद्घाटन किया l इसके साथ ही गाँधी प्रतिमा पर रत्नेश श्रीवास्तव व शुभम आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया l इस दौरान अधीक्षक द्वारा पाँच दिब्यांग बच्चों को दिब्यांग प्रमाण पत्र दिया गया l डॉ. मुकेश यादव ने मानसिक रोग,डिप्रेशन, व आत्म हत्या जैसे कारणों पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर डा. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. गौतम गौरव,डॉ. नेहा राठी,डॉ. निधिप्रदा मल्ल,डॉ. युसूफ अंसारी, डॉ. जलज गुप्ता,डॉ. सावित्री सिंह,राकेश पाण्डेय, सौरभ,अनीता यादव,प्रकाश, अमित राय,विमलेश दूबे,सतीश ओझा,मीरा दूबे, विरेन्द शर्मा, अमजद अली,सरोज पाठक, श्रीकृष्ण द्विवेदी,विनोद कुमार, राकेश मणि,बशीर अहमद, प्रवीण पाण्डेय,प्रतिमा मौर्य, एस.सी. गुप्ता चीफ फार्मासिस्ट सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…