कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता व ग्राम तुर्क पट्टी निवासी गोपीचंद गुप्ता द्वारा प्रशासन के विरुद्ध व थानाध्यक्ष एवं हल्का लेखपाल के विरुद्ध जांच की कार्रवाई किए जाने को लेकर आज दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर कसया में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया।
जैसा की विदित है कि अधिवक्ता गोपी चंद गुप्ता ने अपने बैनामा सुदा जमीन जो 80 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा है, जिस पर उनकी नीव भी चली है,पर विपक्षी द्वारा जबरिया कब्जा करा कर निर्माण कर लिया गया है। यह मामला विगत 6 माह से प्रशासन विपक्षी व थाने के बीच उलझा हुआ है ।इस मामले में प्रशासन द्वारा विपक्षी गढ़ व पीड़ित अधिवक्ता के बीच सुलह भी करा दिया गया है,बावजूद इसके विपक्षी द्वारा उक्त भूमि पर जबरन अवैध कब्जा लगातार जारी है। इसी मामले को लेकर के विपक्षी द्वारा भी अपने गृह स्थल पर 16 जून 2023 शुक्रवार से ही क्रमिक अनशन जारी है। पीड़ित अधिवक्ता की मांग है कि मेरे बैनामा की जमीन जिस पर नीव है को खाली कराकर कब्जा दिलाया जाए ,थानाध्यक्ष तुर्क पट्टी आशुतोष सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाए तथा हल्का लेखपाल को बर्खास्त करते हुए विभागीय जांच कर आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की जाए। इन मांगों के समर्थन में पीड़ित अधिवक्ता ने जिलाधिकारी कुशीनगर, उप जिला अधिकारी पडरौना ,थाना अध्यक्ष तुर्क पट्टी एवं कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष को प्रतियां भेज कर पहले ही सूचित करा दिया गया है, तथा आज 17 जून को न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत पीड़ित अधिवक्ता सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। अब देखना यह है कि प्रशासन पीड़ित अधिवक्ता के क्रमिक अनशन की मांग पर एवं विपक्षी द्वारा किए जा रहे अनशन की मांग पर क्या कार्रवाई किया जाता है, जो प्रशासन व राजस्व के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
अनशन पर बैठने वालों में पीड़ित अधिवक्ता गोपी चंद गुप्ता के अलावे अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडे ,महामंत्री दीनदयाल मल, पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, जय श्री सिंह, पंचानन मिश्र, सुभाष उपाध्याय, सुबोध पाठक, राजेश्वर सिंह, अशोक राय, अनिल त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, कन्हैया यादव आदि तमाम अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…