कसया/कुशीनगर। प्लास्टिक मुक्त अभियान की जागरूकता रैली शुक्रवार को फाजिलनगर में नगरपंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही व ईओ रामबदन यादव के नेतृत्व में निकाली गयी l
इस दौरान अध्यक्ष श्री शाही व ईओ श्री यादव ने सभी दुकानदारों से प्लास्टिक प्रयोग न करने का अपील करते हुए नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सबसे सहयोग की अपेक्षा किया l इस जागरूकता अभियान में अध्यक्ष श्री शाही ने दुकानदारों, व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का दायित्व हम सबका है, हमें स्वयं अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा, तभी हमारा नगर स्वच्छ और सुन्दर बन आदर्श नगर पंचायत बनेगा l स्वछता अभियान रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय बघौचघाट मार्ग पर सम्पन्न हुईं l
इस अवसर पर प्रधान लिपिक शुभम मिश्रा, सभासद रहुल ,खालिद अंसारी, रंजीत सिंह , चंदन,सतेंद्र धनंजय कुमार सिंह आदि सहित नगर पंचायत कर्मी, सभासद व नगरवासी शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…