कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत टेकुआटार के टोला खैरटवा में बुधवार को चन्द्रिका राव के धर्म पत्नी सुगंधी देबी के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी ने गरीबों और असहायों में कम्बल वितरण कियाl
इस दौरानपूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुगंधी देवी हमेशा गरीबों का सम्मान करते हुए सेवा किया करती थी तथा गरीबों के दुःख में शामिल हो कर उनके दुखों को दूर करने का काम किया था l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि सुगंधी देवी हमेशा गरीबों को भोजन कपड़ा आदि का प्रबंध किया करतीं थीं,उनके कार्य को हम कभी भूल नहीं सकते l
इस दौरान उग्रसेन राव, मुन्ना राव,कृष्ण लाल तिवारी,बलिराम राव, अजय कुमार सिंह,मनोज तिवारी, आशुतोष कुमार,गुड्डू दूबे, बिजय यादव,प्रशान्त यादव, बुलेट राजाराम पाण्डेय आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…