News Addaa WhatsApp Group

कसया: ग्राम चौपाल में चिकित्सकों ने किया 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  6:39 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ग्राम चौपाल में चिकित्सकों ने किया 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव चकदेइया में ग्राम चौपाल में चिकित्सा टीम ने 145 मरीजों की जांचकर दवा बितरित किया।

ग्राम चौपाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आरबीएसके टीम ए प्रभारी डॉ एसके सिंह के नेतृत्व में डॉ साबित्री सिंह, एएनएम मीरा दुबे, वीरेंद्र शर्मा की टीम ने 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और दवा वितरित किये। डॉ एसके सिंह ने कुपोष, मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी देते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की। खण्ड विकास अधिकारी सुधा पाण्डेय और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग, टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंसन, आवास आदि को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर एपीओ वसीम रजा, ग्रामप्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत सचिव डॉ सरिता गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सुनील राजभर, ग्राम रोजगार सेवक सुशीला, आंगनवाड़ी सुभावती देवी, नीलम देवी, सुमन, बीएम एम अवधेश आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking