कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर क्षेत्र के सुमही खुर्द गांव के मुख्य सड़क बिजली के पोल लगने से गांव के घरों का पानी ओवरफ्लो होकर गांव के मुख्य सड़क पर लग जा रहा है जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है पर विद्युत खंभा होने के वजह से नाला बंद पड़ा हुआ है जिसके वजह से नाले का गंदा पानी का आगे का सप्लाई चैन बंद हो गया है। ओभ फ्लो होकर गंदा पानी सड़क जमा हो जा रहा है।जिससे सड़क टूट कर गड्ढा हो गया है।लगातार पानी के जमाव से पानी सड़ कर बदबू मार रहा है।छोटे बच्चे स्कूल जाते वक्त गिर जा रहे है।यह सड़क फाजिलनगर के मुख्य मार्ग को जोड़ती है इस सड़क के माध्यम से राहगीर, बनकटा बाजार, भठही दारियवा टोला, चौरा खास, बाड़ू चौराहा, फाजिलनगर तक का सफर तय करते है।पूर्व में नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विद्युत विभाग को शिकायत पत्र देकर खंभा दूसरे जगह लगाने की मांग की है।
फाजिलनगर उपकेंद्र के जेई संदीप मिश्रा ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण करने के उपरांत विद्युत खंभा को विस्थापित करा दिया जाएगा।इस दौरान आनंद मिश्रा, विकास मिश्रा, विक्की , धर्मेंद्र कुशवाहा,मनोज बाबा, सुशील कुमार, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…