कसया/कुशीनगर । पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोबरही में स्व0 राम नगीना पांडेय, पूर्व प्रधानाध्यापक जूनियर हाइस्कूल कुरमौटा मंझरिया की स्मृति में उनके पुत्र शिव कुमार पांडेय, शिक्षक, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, सखवनिया के सहयोग से पर्यावरणीय गोष्ठी का आयोजन कर पौधरोपण किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुये शिव कुमार पांडेय ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है और इसमें सम्पूर्ण समाज को आगे आने की जरूरत है। पूर्वजों के लगाये गये पौधों से हमारा जीवन सुरक्षित है, हमें भी अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिये पौधे लगाने होंगे। उन्होंने लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक कर पौधे लगवाने हेतु नयी दिशा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्व0 राम नगीना पांडेय की स्मृति में पौधरोपण के कार्य की जितनी सराहना की जाय कम है और हम सबको इससे सीख लेते हुये अपने आत्मीय जनों को श्रद्धांजलि देते समय उनकी स्मृति में पौधरोपण करना चाहिए।ग्राम प्रधान रामाश्रय प्रसाद ने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये लगाये गये पौधों के समुचित देख भाल की व्यवस्था करने और आगे अन्य कार्यक्रमों में सहभागी बनने की बात कही।
अश्वनी पांडेय ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य संपदा है जो मानव समाज के साथ साथ पशु समाज के भी जीवन का आधार है। ये बिना किसी भेद भाव के सभी जीवों को फल-फूल, औषधि, छाया, ऑक्सीजन इत्यादि देते रहते हैं। इसलिए इनको लगाना और बचाना जरूरी है।विद्यालय के शिक्षक आशुतोष पांडेय ने उपस्थित सभी सज्जनों का स्वागत व आभार किया। संचालन संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निशांत मिश्र, देवानंद गौड़, हर गोविंद राव, नसरुद्दीन, रमेश, सुरेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, असलम, राधेश्याम गौड़, नीरज यादव, संजय पांडेय, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…