कसया/कुशीनगेर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत व हाटा बिकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा में गुरुवार को पहुंचे स्टेट रिसोर्स ग्रुप ( एसारजी) नागेश्वर दूबे ने बच्चों के रिडिग कैंपेन की जानकारी हासिल करते हुए बच्चों के पढाई का स्तर जाना और बच्चों के साथ -साथ मौजूद सभी शिक्षकों को जानकारी दीl विद्यालय में लगभग तीन घंटे तक बच्चों के साथ रहकर उनके साथ रीडिंग कैंपेन कियाl
इस दौरान उन्होंने बताया कि आज रीडिंग कैंपेन का 24 वा दिन हैl विद्यालय के कक्षा तीन के क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाते हुए उनके अक्षर ज्ञान का जानकारी हासिल करने के साथ- साथ विद्यालय को निपुण बनाने पर जोर दिया और निपुण ऐप पर बीस बच्चों का एसेसमेंट किया और सभी क्लास रूम में बच्चों के पढाई की स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते हुए बच्चों को पढ़ने का महत्व पूर्ण गुर सिखाए और लेशन प्लान तैयार कर करने पर बल दिया तथा विद्यालय की साफ सफाई और एमडीएम की गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही l इसी क्रम में आधा दर्जन विद्यालयो पर जाकर रीडिंग कैम्पेन का कार्य किया और विद्यालय पर मौजूद बच्चों के पढाई के स्तर की जानकारी हासिल कियाl
इस दौरान शिक्षक रागनी पांडेय,शबाना बेगम, गीता सिंह, जाहिद खान, शीला देवी आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…