News Addaa WhatsApp Group

कसया: आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 03कुंतल लहन नष्ट कर तोड़ी 15भट्ठीया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2022  |  7:29 AM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 03कुंतल लहन नष्ट कर तोड़ी 15भट्ठीया

कसया/कुशीनगर । थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र के द्वारा अवैध  कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट करतें हुए अवैध निर्मित भट्ठीयो क़ो तोड़ा गया l

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

मिली जानकारी  के अनुसार सोमवार क़ो आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार ने अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के  भैंसहा के सदर टोला पर छापेमारी कर लगभग 6 घंटे तक ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान  ड्रम तथा मोटी पनियों में जमीन के नीचे गाड़ कर रखे गए लहन को कुदाल की सहायता से निकालकर जमीन पर गिरा दिया गया और ड्रम को नष्ट कर दिया गया औऱ लगभग  3 कुंटल लहन  नष्ट किया गया l कार्यवाही के दौरान कुछ अज्ञात अवैध कारोबारियों के  ऊपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा15 भट्ठीया भी तोड़ी गयी l

इस दौरान आबकारी टीम में  हेड कांस्टेबल रमाकांत सिंह यादव,राकेश कुमार शर्मा,जयप्रकाश,आशुतोष पाठक, महिला कांस्टेबल रीता यादव आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking