कसया/कुशीनगर। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की पूर्व संध्या पर रविवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया एवं वृद्धाश्रम पर रह रहे बुजुर्गों, कर्मचारियों व आस पास से आये लोगों को दंत रोग विशेषज्ञ डा0 अनामिका गुप्ता द्वारा सामान्य ओरल जांच करते हुये ओरल कैंसर, ब्रश करने के तरीके और मुंह को अच्छे से साफ रखने की जानकारी दी गयी। डा0 अनामिका ने 6 माह के अंतराल पर चिकित्सक से मिलते रहने का सुझाव देते हुये बताया कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण है। यह मुंह, मसूढ़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह शारीरिक आकर्षण को भी बढ़ाता है। दांतों की खराब स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है जिसमें हृदय रोग, मोटापा, स्ट्रोक, श्वसन संबंधी दिक्कतें तक शामिल हैं। इस दौरान शिविर में निःशुल्क टूथपेस्ट और दवाओं का वितरण भी हुआ।
उपस्थित लोगों का स्वागत व आभार वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरुणिमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, मधुलिका पूजा, रुचि सिंह, रमा प्रजापति, विकास श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, सुजीत श्रीवास्तव, सरिता देवी, संजू देवी, द्रोपती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…