News Addaa WhatsApp Group

कसया: 225 मरीजों का हुआ निः शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण व दवा वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2022  |  6:40 PM

396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 225 मरीजों का हुआ निः शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण व दवा वितरण

कसया/कुशीनगर। राज आई केयर जौरा बाजार के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे 225 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गयाl शनिवार क़ो निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण कैम्प का आयोजन चौरा मण्डल के ग्राम लक्ष्मीपुर मिश्र में किया गया।इस कैम्प के मुख्य अतिथि डाक्टर अभय मणि त्रिपाठी (प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तरप्रदेश)रहे।कैम्प में जिला संयोजक डाक्टर डीके गुप्ता, डाक्टर पुष्पा मिश्रा,डाक्टर महेंद्र प्रताप सिंह,डाक्टर विवेक पांडेय,व परमेश्वर कुशवाहा ,डाक्टर विनोद गुप्ता,विजय गुप्ता,डाक्टर बबलू पटेल,डाक्टर रमेश ठाकुर,डाक्टर पूनम गुप्ता,राज आई जौरा बाजार से नेत्र सहायक,जाफर मिर्जा,अब्दुल अंसारी ने जांच की।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इस दौरान अधिकतर बुखार, ब्लड प्रेशर, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने व दवा लेने आए। मरीजों की जांच कर रहे चिकित्सक डा.अभय मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। ठंढ के मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। निशुल्क दवाओं का वितरण भी शिविर में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को सही बीमारी का पता लगता है।संचालन शुभम उर्फ बिट्टू उपाध्याय ने किया।

इस दौरान श्रीमती सरिता मिश्रा,मण्डल महामंत्री रामाधार तिवारी, अजय मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, तेज प्रताप कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि सहाजन गौड़,विवेक मिश्रा, शिवदुलारी कुशवाहा चिंटू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking