News Addaa WhatsApp Group

कसया: समारोह पूर्वक मनायी गयी गजल गायक स्व.जगजीत की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2023  |  5:57 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: समारोह पूर्वक मनायी गयी गजल गायक स्व.जगजीत की जयंती

कसया/कुशीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कसया स्थित डीडी मंत्रा नृत्य संगीत विद्यालय में गजल सम्राट जगजीत सिंह की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। सर्वप्रथम गायक स्व. जगजीत के जयन्ती पर उनके तस्वीर पर पुष्प चढाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत क्रमशः गीता और अर्चना के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम अमरजीत ने झुकी झुकी सी नजर, सोहन कुमार ने न ओठों से छु लो तुम गाया जिसको काफी सराहा गया। संदीप भारती ने गाया तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, खुशी चौरसिया ने गाया सरकती जा रही रुख से नकाब गाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया। प्रज्ञा सिंह ने गाया बड़ी नाजुक है ये मंजिल, सुष्मिता भारती ने गाया तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो। संस्था के निदेशक ने कृष्णा नन्द तिवारी ने कहा कि जगजीत के गजल दिल को सुकून देने वाला है और जगजीत जी सर्वोतम गायकों में एक है उन्होंने अपनी गजलो से वर्षों दिलों पर राज किया है और आगे भी करेंगे।

अध्यक्षता कर रहे देवी शरण त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में सुरेश गुप्त, दीपक राय सुशांत राव, नीतू लक्ष्य खुशी, वंदना, अनुष्का, शशि, सलीम, नन्हे उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking