कसया/कुशीनगर। अधिवक्ता एसोसिएशन कसया तहसील बार संघ के शुक्रवार को संम्पन हुए चुनाव में ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और विजय प्रताप सिंह महा मंत्री चुने गए।
अध्यक्ष पद पर कुल 102 मत पड़े। ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 53 औऱ सुबाष पाण्डेय को 49 मत मिले। श्री श्रीवास्तव 04 मतों से अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किये गए। विभिन्न पदों पर प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा किया गया। निम्नलिखित प्रत्याशियों के विरुद्ध कोई पर्चा दाखिल न होने पर महामन्त्री के अलावा संजय कुमार वर्मा, प्रभुनाथ प्रसाद, रामायन प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र तिवारी, सिकंदर प्रसाद वर्मा संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र चौहान व सुरेश प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, विनोद प्रसाद, साहब हुसैन सभी वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य और दुर्गेश मिश्रा, उमाशंकर चौधरी, हरिनारायण पाण्डेय, दीपक कुमार कुशवाहा, विनय कुमार दत्त राय, राकेश कुमार जायसवाल कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव का पर्चा विधि विरुद्ध होने के कारण रद्द हो गया।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…