कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव बकनहा के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया l जिसमें किसानों को लाइव इस्टीमिंग दिखाया गया तथा किसानों को जरुरी सुझावभी दिया गया l इस दौरान भारी संख्या में किसान जुटे थेl किसान पाठशाला कार्यक्रम आयोजक ब्लाक किसान सहायक मनोज सिंह के देख -रेख में आयोजित हुआ l
इस दौरान किसानो को सम्बोधित करते हुए सहायक श्री सिंह ने कहा कि जिस किसान के नाम से खेत हैं, उनको किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा l अगर वे इस लाभ से वंचित है, तो तत्काल आनलाईन पंजीयन कराकर लाभ उठाएंl इस योजना से सम्बंधित समस्याओ के निवारण हेतु हमारे विभाग को जिम्मेदारी दी गई है, कि गांव -गांव जाकर किसानों को जागरूक करे, ताकि किसान इस लाभ को उठाएं l
इस अवसर पर किसान राकेश कुमार गुप्ता, रामजीत,कैलाश, राजकुमार,हरी,राम अवतार, सुग्गन, दिनेश कुमार,बच्चन कुमार आदि किसान मौजूद रहेl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…