कसया/कुशीनगर । विधानसभा फाजिलनगर अंतर्गत कारखाना महुअवा के डिग्री चौराहा पर राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री सियाशरण पाण्डेय के नेतृत्व में डिग्री चौराहा से बसडीला पान्डये तक जर्जर सड़क निर्माण के लिए क्रमिक अनशन की शुरुआत भारत माता की जय से शुरूआत की गयी l किसान सभा के प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि हमने इस मार्ग के जर -जर सड़क की हालत से सम्बंधित विभाग को पहले ही अवगत करा दिया है, लेकिन बार -बार विभागों को अवगत कराने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नही हुआ l इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, तथा लोग चोटिल होते हैं, यह सड़क मार्ग आम जन के लिए बड़ी समस्या हैl कई बार अवगत कराने के बाद भी जब सड़क का निर्माण शुरू नही हुआ तो राष्ट्रीय किसान सभा मजबूर होकर इसके लिए कार्मिक अंशन की आज से शुरुआत की है, और जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही होगा तब तक अंशन व प्रदर्शन जारी रहेगा l
इस दौरान डा. रमेश त्रिपाठी, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष राकेश यादव, प्रधान महुअवा रमा शंकर मिश्र, तैयबा हुसैन,पुर्व प्रधान र दुर्गेश पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, रामनरेश शर्मा, नन्हे,शेरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम तिवारी, अभिताभ, शर्फू अंसारी, प्रधान रावतपार आबिद हुसैन, नंद कुमार चौबे आदि सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहेl
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…