News Addaa WhatsApp Group

कसया: सीएचसी द्वारा मुसहर बस्ती में लगाया गया मेडिकल कैम्प

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2023  |  7:59 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सीएचसी द्वारा मुसहर बस्ती में लगाया गया मेडिकल कैम्प
  • धूप व भीषण गर्मी से बचाव का  स्वास्थ्य कर्मियों दी गयी जानकारी 

कसया/कुशीनगर । मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर डॉ. सुरेश पटारिया के निर्देशन में व सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी की देख रेख में डॉ. संजय सिंह की स्वास्थ्य टीम ने विकास खण्ड कसया अंतर्गत धुरिया भाठ मुसहर बस्ती में सीएचसी कसया द्वारा मेडिकल कैम्प लगा क़र लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l 

इस दौरान अधीक्षक डॉ. श्री चतुर्वेदी ने लोगो को भीषण गर्मी व धूप  से बचाव के लिए सलाह देते हुए कहा कि , ओआरएस पाउडर का घोल एक लीटर पानी में मिलाकर पीना है और दोपहर की गर्मी व धूप से बचने के लिए घर के अंदर रहना है l डॉ. श्री सिंह ने कहा कि धूप से बचाव करें व खूब पानी पिए तथा किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से मिले l इस अवसर पर मीरा दुबे, अमजद अली, विरेन्द्र शर्मा, अजित यादव, विमलेश दुबे, राकेश पाण्डेय, सतीश ओझा, ग्राम प्रधान आदि  सहित ग्रामीण व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking