News Addaa WhatsApp Group

कसया: एमएलसी प्रत्याशी भाजपा देवेंद्र प्रताप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2023  |  6:11 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एमएलसी प्रत्याशी भाजपा देवेंद्र प्रताप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

कसया/कुशीनगर। भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी  देवेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओ ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। 

बताते चलें कि श्री सिंह का मल्लुडीह, जोकवा बाजार व फाजिलनगर के बाघौचमोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्त्ता संगठन की ताकत होता है।पार्टी की सफलता कार्यकर्त्ता की सफलता होती है आप सभी के उत्साह को देखकर जीत के लिए आश्वस्त हूं। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीताकर केंद्र व प्रदेश सरकार को मजबूत करना है।जिलाध्यक्ष डा प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन ने क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी है। पार्टी के कार्यकर्त्ता निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा से लगे है।

कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, संतोष दत्त राय, रमेश सिंह,अजय कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, रामवृक्ष गिरी, राणाप्रताप सिंह, मुकुल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ कमलेश शाही, युनुस अली, प्रदीप राव, साजिद अली, धीरज सिंह, योगेंद्र कुशवाहा, पुरुषोत्तम गुप्ता, राणा प्रताप मिश्रा, बृजेश राव, अंकुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking