कसया/कुशीनगर। मुसहर समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शासन के तरफ से आयोजित सरकारी लाभ को हर हाल में जागरूक करके स्कीम को बताते हुए लाभवंतित करना हमलोगो का लक्ष्य हैl
उक्त बाते फाजिलनगर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटा बाजार के मुसहर टोली में बुधवार को नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने मुसहर समाज में लगाये गये शीतकालीन चौपाल में कहीं l इसके अलावा नायब तहसीलदार श्री सिंह ने मुसहर समाज के उत्थान और उनकी समस्याओ को लेकर भी चर्चा किया l उन्होंने कहा कि मुसहर समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चौपाल में मुख्यमंत्री आवास की भी चर्चा की गयी और पात्र व्यक्तियों को आवास, पेंशन, देने की घोषणा की गयी । सरकारी सुविधाओं से वंचित मुसहर समाज के लोगो को आयुष्मान कार्ड ,आवास, पेंशन ,शौचालय अपने- अपने प्रधान से मिलकर प्रकिया शुरू करने को कहा ।
इस सम्बन्ध में प्रधानो को निर्देशित किया की मुसहर समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया जाय ।इस दौरान ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता , एनम ज्योति मौर्या, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,लेखपाल धनंजय पाण्डेय, विश्वविजय सिंह , ग्राम विकास अधिकारी इम्तियाज अंसारी, राजेश मुसहर ,संजय यादव,छोटेलाल गुप्ता, दिनेश यादव, योगिंदर, प्रसाद, महबूब मंजर, उपेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे l
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…