कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नम्बर 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर डुमरी बड़का टोला में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है और नाली का बदबूदार गंदा पानी इंटरलॉकिंग रास्ते पर जमा होने से लोगों का आना जाना कठिन हो गया है।
वार्ड के मुख्य मार्ग व उत्तर की ओर जलनिकासी के लिए बनी नाली जीर्ण शीर्ण हालत में पहुंच गई है और उसकी मरम्मत न होने से टूटकर काफी चौड़ी हो गयी है। जिससे आवागमन को लेकर दिक्कत बढ़ गयी है तो वही रात के अंधेरे में लोग इस नाली में पैर फिसलने से गिर जाते हैं। गन्दा पानी जमने से लोगों को संक्रामक रोगों का भय सता रहा है। शिक्षक हीरालाल गोंड़, सनौवर अंसारी, वशिष्ट यादव, मौलवी अंसारी, बाबूराम कुशवाहा, गणपति गोंड़, गोविन्द गोंड़, रामप्रीत गोंड़, केदार यादव ने कहा कि जलनिकासी की समस्या से जिम्मेदारों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वार्ड वासियों ने नाली के पुनर्निर्माण की मांग की है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…