कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित नर्सिंग इंस्टीट्यूसन्स द्वारा आयोजित लैम्प लाइट सेरेमनी 2022 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने कैंडिल जलाकर शपथ लेते हुए आजीवन सेवा का ब्रत लिया।मुख्य अतिथि हृदया नन्द शर्मा ने नर्सिंग की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। फाउंडेशन के निदेशक मनोज चौरसिया ने कहा कि नर्सिंग आजीविका के साथ सेवा है।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह गीत, समूह नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आभार रोहित यादव व संचालन प्राची पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महेश पासवान, संजय सिंह, ओमप्रकाश, दीक्षा, अनिता राज, कनीज फातिमा, मुराद, मुस्कान, रागिनी, सलोनी, अदिति, अंगिरा, सपना, प्रियंका, रितिका, आंचल सहित नर्सिंग की छात्राएं मौजूद रहींl
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…