News Addaa WhatsApp Group

कसया: सीएचसी द्वारा टीबी मरीजों को दिया गया पोषक तत्व व खाद्य सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2023  |  4:53 PM

520 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सीएचसी द्वारा टीबी मरीजों को दिया गया पोषक तत्व व खाद्य सामग्री

कसया/कुशीनगर। सीएचसी परिसर कसया में सोमवार को गोद लिये टीबी मरीजों को खाद्य सामग्री व पोषक तत्व का वितरण किया गया l इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने मरोजो को सलाह देते हुए कहा कि टीबी की दवा एक भी दिन नागा नही होनी चाहिए l

सरकार के तरफ से टीबी मरीजों को कुछ अनुदान सहयोग राशि उनके बैंक खाते में डायरेक्ट भेजनें का प्रावधान है, जो हर महीने आता है l स्वास्थ्य केंद्र के आरबीएसके के टीम के डा. संजय सिंह के द्वारा दो टीबी मरीजों को गो द लिया गया l डा. श्री सिंह ने बताया कि स्वाथ्य केंद्र का हर कर्मचारी एक -एक टीबी मरीजों को गोद लिये हुए है, जिन्हे हर महीने अस्पताल बुलाकर उनका स्वास्थ्य जाँच किया जाता है और खाने पीने की सामग्री दिया जाता है l यह अभियान सरकार द्वारा पुरे भारत में चलाया जा रहा है, ताकि हमारा देश टीबी मुक्त रोग देश बन सके l

इस दौरान मरीजों को एक किलो के अनुपात में चना, रिफ़ाईन, सूजी,मूंग, एक डब्बा प्रोटीन पाउडर,गुण, चीनी, अश्वगंधा कल्प सिरप ,मूंग फली दाना,सत्तू, छोहाड़ा,सोयाबीन पैकेट आदि दिया गया l इस अवसर पर डॉ. गौतम, डॉ. आशुतोष पाण्डेय,अमित राय, अशोक, एस.सी. गुप्ता,विमलेश दूबे, सतीश ओझा,विनोद, प्रतिमा मौर्या, शाहिद अंसारी सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking